ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / bihar / muzaffarpur-news / बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: मुजफ्फरपुर में पान दुकानदार की हत्या से...

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: मुजफ्फरपुर में पान दुकानदार की हत्या से सनसनी

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पान दुकानदार मनोज राय की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।

03-Feb-2026 10:32 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान मनोज राय के रूप में हुई है, जो माखन साह चौक पर पान की दुकान चलाता था।


मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जब मनोज राय को खून से लथपथ हालत में देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को हत्या की सूचना मिली है। सिटी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।


पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए घटना स्थल और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।