Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
01-Sep-2025 05:01 PM
By First Bihar
ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पूजा कर वापस आ रही महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गरहां ओपी इलाके के पटियासा एनएच-57 पर पिकअप की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसको लेकर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम लग गया। घटना की सुचना पुलिस को दी गई और उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान बोचहां थाना के बलिया इंद्रजीत के गनौर राम की पत्नी शैल देवी देवी (55) के रूप में हुई है। उनका बेटा राजेश राम ने बताया कि मां कांटी छिन्नमस्तिका मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पटियासा में पिकअप के चालक ने उनकी मां को ठोकर मार दिया। इसमें वह घायल हो गई।
इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए महिला को एसकेएमसीएच लाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।