पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
22-Aug-2025 08:47 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मुर्गा फॉर्म में मुर्गा की चोरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव का है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
हत्या का आरोप मुर्गा फॉर्म के संचालक विजय सहनी और उनके स्टाफ पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव के निवासी 40 वर्षीय संजय सहनी के रूप में हुई है।
मृतक संजय सहनी की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि पति शौच के लिए अहले सुबह निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। तभी कुछ देर बाद उनकी लाश पेड़ से बंधे होने की सूचना मिली। मृतक की पत्नी ने हत्या कर पति के शव को पेड़ से टांगे जाने का आरोप मुर्गा फार्म के मालिक पर लगाया है। उन्होंने कहा कि मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर पति की हत्या की गई है। आरोपी लोग पहले से हमेशा वाद विवाद कर रहे थे और आज मुर्गा के फॉर्म का संचालन करने वाले यह लोग हमारे पट्टीदार है और उनके द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया।
वही पूरे मामले में रामपुर हरि थाना के एसएचओ शिवेंद्र नारायण सिंह ने फोन पर बताया कि एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बगीचे में मिली है। मुर्गा चोरी के आरोप में पिटाई से मौत की बात कही जा रही है। मुर्गा फॉर्म संचालक और मृतक आपस में रिश्तेदार है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि मुर्गा फॉर्म वालों ने हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।