जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार
08-Feb-2026 04:57 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदाहा बरैल गांव में पिछले पांच दिनों से लापता एक पांच वर्षीय बालक का शव मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद जुबैर के पुत्र अयान के रूप में हुई है। अयान का शव उसके घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित मस्जिद के पास एक पोखर से बरामद किया गया है। मासूम की मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, अयान पिछले पांच दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को ग्रामीणों ने मस्जिद के समीप पोखर में एक बच्चे का शव उतराते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अयान के रूप में शव की शिनाख्त की।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने अयान की हत्या कर शव को पोखर में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे को सोची-समझी साजिश के तहत मार डाला गया है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत समिति पति विजय कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की कार्रवाई और FSL टीम की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के लापता होने की शिकायत पहले से दर्ज थी और पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी।
मामले की संवेदनशीलता और हत्या की आशंका को देखते हुए जिला मुख्यालय से FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को बुलाया गया है। FSL की टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करेगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चे की डूबने से मौत हुई है या उसकी हत्या कर शव को पानी में डाला गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। यदि यह हत्या का मामला निकलता है, तो आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।