खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Sep-2025 10:30 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एक नाबालिग लड़की अपने ही घर में हाथ साफ कर नौ दो ग्यारह हो गई है। घटना जिले के अहियापुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ रह रही समस्तीपुर की मूल निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा ने मां के गहने और पिता का एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा के पिता ने अहियापुर थाना में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर छानबीन में जुट गई है। पुछताछ के दौरान लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते 28 अगस्त को दोपहर ढाई बजे उनकी बेटी जीरोमाइल के निकट स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन, इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन शुरू की गई।
गहन छानबीन के बाद लड़की की कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, घर में तलासी के बाद पता चला कि छात्रा मां का मंगलसूत्र, कान का झुमका, पायल आदि गहने भी साथ में ले गई है। पिता के एक लाख रुपये नकद भी घर से गायब हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि बेटी ही घर से सामान लेकर चली गई है।
पुलिस मामले की छानबीन शुरू किया तो पता चला कि छात्रा अपने दादा के मोबाइल से एक अंजान नंबर पर अक्सर बातें करती थी। आशंका है कि उसी नंबर के धारक युवक ने छात्रा का अपहरण किया है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लगता है। पुलिस हर पहलुओं से छानबीन कर रही है। छात्रा के दोस्तों से पुलिस संपर्क कर रही है ताकि आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके।
इसके अलावा जिस नंबर से लड़की की बात करने का मामला सामने आई है उसके धारक की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर रखा है। थानेदार का कहना है कि जल्द की छात्रा को बरामद किया जाएगा। आरोपी को भी पुलिस कानून के दायरे में लाएगी। जांच जारी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...