ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने...

मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी भैरव त्रिपाठी को अवैध हथियार बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

05-Apr-2026 02:53 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने राहुल नगर रोड नंबर एक में छापेमारी कर उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी भैरव त्रिपाठी, जिसे अपराध जगत में 'मास्टर' के नाम से जाना जाता है, को हथियार की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।


गुप्त सूचना पर हुई घेराबंदी: सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल नगर इलाके में हथियारों का अवैध सौदा होने वाला है। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब चिह्नित स्थान पर छापेमारी की, तो वहां भगदड़ मच गई। अपराधी भैरव त्रिपाठी ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे हथियार के साथ धर दबोचा।


2012 से अपराध की दुनिया का चर्चित चेहरा: पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अपराधी भैरव त्रिपाठी वर्ष 2012 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय है। वह शातिर दिमाग होने के कारण अपराधियों के बीच 'मास्टर' के नाम से प्रख्यात है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से छोटे-मोटे अपराधी गिरोहों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने का काम कर रहा था। पुलिस इसे हथियार सिंडिकेट का एक अहम हिस्सा मान रही है।


गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी: सिटी एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भैरव त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद उसके संपर्कों और ग्राहकों की कुंडली खंगाली जा रही है। टेक्निकल सर्विलांस टीम लगातार उसके नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस गैंग के अन्य गुर्गों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस गिरफ्तारी को मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे इलाके में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर चोट पहुंची है।