MUZAFFARPUR: बिहार में 16 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है, जहां गेरुआ वस्त्र की आड़ में एक शख्स शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप जब्त किया है।
मुजफ्फरपुर के उत्पाद विभाग की टीम ने गेरुआ वस्त्र धारण कर शराब का कारोबार कर रहे उस कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके भूसा घर से करीब 4 लाख रुपए की शराब को जप्त किया गया है. दरअसल उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को सूचना मिली कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के जुनेदा गांव में गेरुआ वस्त्र के आर में शराब का कारोबार काफी दिनों से कर रहा है.
उसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने गेरुआ वस्त्र धारी कृष्णा राय को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और उसके पीछे अपना मुखबिर लगा दिया.जैसे ही मुखबिर ने सूचना दिया की टीम ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के जुनेदा गांव में गेरुआ वस्त्र धारी कृष्णा राय के भूसा घर पर छापेमारी कर 47 कार्टून शराब को बरामद करते हुए कृष्णा राय को गिरफ्तार कर लिया है.
बरामद शराब की बजार मूल्य क़रीब 4 लाख रुपए बताया जा रहा है.गिरफ्तार कृष्णा राय ने पूछ ताछ में उत्पाद टीम के सामने बताया कि वह काफी दिनों से शराब के कारोबार से जुड़ा है और वह पिकप से शराब की खेप को ला कर खुदरा बाजार में बेचा करता है.अब उत्पाद टीम उस बड़े कारोबारी के पीछे लग गई है जो बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार करता है और जल्द ही उस बड़े कारोबारी की गिरफ्तारी करने का दावा किया जा रहा है.