MUZAFFARPUR: पति-पत्नी और वो से जुड़ा एक दिलचस्प मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली रोड स्थित किराए के मकान में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा, जब एक शिक्षिका अपने पति के फ्लैट पर अचानक पहुंच गई। तो देखा कि पति के साथ वहां एक लड़की मौजूद थी।
वह लड़की उसके पति की प्रेमिका थी, लेकिन उसने पहचान छिपाने के लिए खुद को कामवाली बताया। लेकिन उसकी बातों पर पत्नी को विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि वो कामवाली की तरह लग नहीं रही थी। जब रूम में रखे लेडीज पर्स पर उसकी नजर गई और उसने उस पर्स को खोला तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया।
पति के मुजफ्फरपुर जाने पर पत्नी को हुआ था शक
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका के पति पटना के एक मार्केटिंग कंपनी में सेल्स हेड के पद पर तैनात है। मुजफ्फरपुर के कन्हौली रोड में एक मकान वो किराए पर ले रखा था। आरोप है कि इस मकान में वह अक्सर अपनी प्रेमिका को चोरी-छिपे बुलाता था। लेकिन बार-बार मुजफ्फरपुर जाने पर पत्नी को पति पर शक हुआ। फिर क्या था वो पति पर नजर रखने लगी। एक दिन बिना बताये ही पति अचानक पटना से मुजफ्फरपुर चला गया और किराये के मकान में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। लेकिन इसकी भनक पत्नी तक को नहीं थी लेकिन पति इस बात से अनजान था कि उसके ऊपर पत्नी नजर रख रही है, आखिर कब तक अपनी पत्नी को वो धोखे में रखता। एक दिन उसकी पोल अचानक खुल गई जब पत्नी उसे खोजते खोजते मुजफ्फरपुर स्थित किराये के मकान में पहुंच गयी।
पत्नी को देखते ही घबरा गया पति, प्रेमिका ने खुद को बताया कामवाली
पत्नी के अचानक कमरे में पहुंचते ही वहां मौजूद पति और उसकी प्रेमिका घबरा गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने खुद को घर की नौकरानी बता दिया। कहने लगी कि वो कामवाली है, और साहब का खाना बनाती है और घर की साफ-सफाई करती है। लेकिन उसके ड्रेस और बातचीत से पत्नी को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। तभी इसी दौरान कमरे में रखे लेडीज पर्स पर उसकी नजर गई और जब पर्स से ही पूरी पोल खुल गई। पता चला कि वह कामवाली नहीं है, बल्कि उसके पति के साथ काम करती है। जिसके बाद जब पत्नी ने अपने पति से सवाल किया तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गयी। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
सड़क पर बैठकर रोने लगी पत्नी
विवाद बढ़ने के बाद आहत पत्नी कमरे से बाहर निकलकर सड़क पर बैठ गई और रोने लगी। उसने अपने मोबाइल फोन से घटना की जानकारी अपने मायके और ससुराल के लोगों को दी। सड़क पर महिला को रोते देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद प्रेमिका वहां से चुपचाप निकल गई। बाद में महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए।