पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
04-Dec-2025 03:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बनारस बैंक चौक स्थित नाला रोड पर बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद में छात्राओं के दो गुटों के बीच सड़क पर भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और बीच-बचाव के बाद दोनों गुटों की छात्राओं को समझाकर शांत कराया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह विवाद सरकारी हाई स्कूल और मिडिल स्कूल की छात्राओं के बीच हुआ। लड़कियां जंगली माई स्थान, बालाघाट और अखाड़ाघाट रोड की रहने वाली हैं। बताया गया कि स्कूल जाने के दौरान बनारस बैंक रोड पर दो छात्राओं के बीच तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज की शुरुआत हुई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों गुटों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।
स्थानीय लोगों की डांट-फटकार के बाद लड़कियां वहां से चली गई, लेकिन नाला रोड पर फिर से भिड़ गई। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई एक छात्रा के रिश्तेदार के साथ भी दूसरे गुट की छात्राओं ने मारपीट की। कई छात्राएं हल्की चोटों के साथ घायल हुईं, जिनका पास की दवा दुकान में इलाज कराया गया।
इस मारपीट की घटना का कुछ राहगीरों ने फोटो और वीडियो भी बनाया। नगर थाना के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इलाके में इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।