ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का...

मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर सब्जी मंडी में युवती निशा की सिर में गोली मारकर हत्या। प्रेमी राहुल कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है।

31-Mar-2026 10:04 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की देर शाम एक युवती निशा की सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर इस मामले में एक बड़ी लीड मिली है, जिसमें मृतका के प्रेमी राहुल कुमार यादव की संलिप्तता सामने आ रही है।


प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग का मामला: पुलिस सूत्रों के अनुसार, निशा और राहुल कुमार यादव के बीच प्रेम संबंध थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से राहुल उसे प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी राहुल सोशल मीडिया पर निशा के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। लोकलाज और इज्जत के डर से निशा काफी मानसिक तनाव में थी। वह बार-बार आरोपी से मिन्नतें कर रही थी कि वह ऐसा न करे।


बहन को बताकर मिलने गई थी निशा: बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन राहुल ने निशा को बात करने के बहाने भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। निशा अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताकर घर से निकली थी कि वह राहुल से मिलकर इस विवाद को सुलझाने जा रही है। चश्मदीदों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मंदिर के पास दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। देखते ही देखते बातचीत तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान तैश में आकर राहुल ने कट्टा निकाला और निशा के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही निशा की मौके पर ही मौत हो गई।


घटनास्थल पर छूटे अहम सबूत:

वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल बदहवास होकर वहां से भाग निकला। भागने की जल्दबाजी में उसका मोबाइल फोन और एक चप्पल घटनास्थल पर ही छूट गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और नगर डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा, दो मोबाइल फोन (एक मृतिका का और एक राहुल का) और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। ये साक्ष्य आरोपी तक पहुँचने में पुलिस के लिए सबसे बड़ी कड़ी साबित हो रहे हैं।


पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज: इस मामले में मृतिका के पिता के बयान पर राहुल कुमार यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता ने आरोप लगाया है कि राहुल उनकी बेटी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था और जान से मारने की धमकी देता रहता था।


पुलिस बयान : एसडीपीओ नगर-2 विनीता सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को ठोस सबूत मिले हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम टेक्निकल सर्विलांस और बरामद मोबाइल के डेटा के आधार पर राहुल के छिपने के ठिकानों का पता लगा रही है। वही मामले से साफ हो गया है कि इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और युवाओं में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होगा।