ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 24 लाख की विदेशी इलायची जब्त, राजधानी एक्सप्रेस से भेजा जा रहा था दिल्ली

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल पुलिस और कस्टम विभाग ने कार्रवाई कर राजधानी एक्सप्रेस से तस्करी होकर दिल्ली भेजी जा रही 2000 किलो विदेशी इलायची जब्त की। इसकी कीमत करीब 24 लाख रुपए आंकी गई है।

01-Sep-2025 09:08 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर विदेशी इलाइची की खेप पकड़ी गई है।इस खेप को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लोड करके दिल्ली भेजी जा रही थी। लेकिन रेल पुलिस और कस्टम की ज्वाइंट करवाई में तश्करी करके ले जाई जा रही इस खेप को बरामद कर लिया गया है। 


जब्त विदेशी इलायची की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 24 लाख रुपए आंकी जा रही है।इसको असम के दीमापुर से बुक किया गया था और दिल्ली में एक सप्लाई के नाम से बुक करके भेजी जा रही थी।इस मामले में रेल पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी हुई है। दरअसल रेल पुलिस द्वारा इलीगल तरीके से विदेशी सामग्री की ट्रेनों से सप्लाई और तश्करी करने वाले के खिलाफ में एक ऑपरेशन सतर्क चलाई जा रही है।


इसी दौरान में एक गुप्त सूचना रेल पुलिस को कस्टम विभाग की टीम के द्वारा दिया गया की विदेशी इलायची की खेप को राजधानी एक्सप्रेस में लोड करके इसे दिल्ली भेजी जा रही है।जिसके बाद जब ट्रेन मुजफ्फरपुर में पहुंची तो कस्टम विभाग की टीम और रेल पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरु किया है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लोड दिमापुर से नई दिल्ली के लिए बामजक फोम कॉलोनी दीमापुर के द्वारा श्री नव गंगा ट्रेडिंग कंपनी आशीष मार्केट नई दिल्ली के लिए बुक किया गया था जिसमें कुल 40 बोरा विदेशी इलायची पाया गया था  जिसे ट्रेन से उतार कर जांच किया गया तो कुल 40 पैकेजों में 2000 किलो विदेशी इलायची पाया गया है।जिसके बाद आगे की करवाई में जुटी हुई है।


पूरे मामले में एसपी रेल मुजफ्फरपुर बीना कुमारी ने बताया कि कस्टम विभाग की टीम के द्वारा सूचना पर रेल पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी इलाइची की खेप को जब्त किया है।यह असम के दीमापुर से दिल्ली के लिए भेजा जा रहा है।इस मामले में रेल थाना मुजफ्फरपुर में मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। विदेशी इलाइची की खेप को कस्टम विभाग ने जब्त की है आगे की करवाई की जा रही है