ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी; एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू रामकृष्णा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: 19 लाख की नशीली दवा बरामद, मुख्य आरोपी फरार RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी का आंसर-की जारी, एसे करे डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका

मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में आपसी जमीन विवाद में खेत में काम कर रहे 60 वर्षीय किसान को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज

17-Feb-2026 06:51 PM

By First Bihar

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आपसी रंजिश में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


घटना सरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय किसान रविन्द्र राय खेत में काम कर रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर उन पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।


परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को तुरंत सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि गोली कमर के ऊपर दाहिनी तरफ पीठ में लगी है और शरीर के अंदर फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें SKMCH रेफर कर दिया गया।


इलाज के दौरान घायल रविन्द्र राय ने बताया कि गांव के प्रमोद राय का बेटा और उसका बहनोई खेत पर आए थे और आपसी रंजिश के कारण गोली चलाई। घटना के पीछे जमीन से जुड़ा पुराना विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ गरिमा ने घटनास्थल से 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।