ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

मुज़फ्फरपुर कोर्ट से पेशी के दौरान कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मुज़फ्फरपुर कोर्ट में पेशी के दौरान संतोष कुमार नामक कैदी फरार हो गया। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप, पुलिस ने शुरू की छापेमारी।

02-Aug-2025 05:08 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुज़फ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक कैदी पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। फरार कैदी की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है, जिसे शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से पेशी के लिए लाया गया था। 


जानकारी के अनुसार, जब सिपाही टुनटुन राम कैदी को कोर्ट रूम की ओर ले जा रहे थे, उसी दौरान संतोष ने चालाकी से अपनी हथकड़ी ढीली कर ली और भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। SDPO टाउन-1 मौके पर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि, "फरार कैदी की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है। जांच चल रही है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


इधर, पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में छापेमारी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही, न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो। फरार कैदी की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान शुरू कर दी गयी है। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं, न्यायालय परिसर में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।