ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

पार्क में रील बना रही लड़की से मनचलों ने की छेड़खानी, पुलिस ने एक को दबोचा

मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क में रील बना रही युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी की, पीछा करने पर लड़की ने डायल 112 से मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

05-Jan-2026 03:18 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में सिटी पार्क में रील बना रही एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि युवती अपनी टीम के साथ पार्क में वीडियो शूट कर रही थी, तभी कुछ युवकों ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां शुरू कर दीं।


बताया जाता है कि पीड़िता मनियारी इलाके की रहने वाली है और रविवार को सिटी पार्क में रील बनाने पहुंची थी। उस समय पार्क में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवती का साथ नहीं दिया। जब युवती वहां से निकलने लगी, तो आरोपी युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।


पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अपने 4 अन्य साथियों को भी पार्क में बुला लिया, जिससे वह घबरा गई और कचहरी परिसर की ओर जाने लगी। इस दौरान पुराने एसएसपी कार्यालय के पास भी आरोपियों ने उसे रोकने की कोशिश की।


स्थिति बिगड़ती देख युवती ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक कंपनी बाग रोड इलाके का रहने वाला है, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।


कुछ देर बाद आरोपी के साथी युवक को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस से बहस करने लगे। हालात को नियंत्रित करने के लिए नगर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस को आते देख बाकी युवक वहां से भाग निकले।पकड़े गए आरोपी को थाने ले जाया गया। नगर थाना पुलिस के अनुसार, बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। युवती ने लिखित रूप से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही, जिसके बाद आरोपी युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।