ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने आभूषण दुकानदार से झोला छीन लिया। गहने और नकदी नहीं थे, केवल चाबियां थीं। नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

10-Mar-2026 10:32 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार (माखन साह चौक) में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आभूषण दुकानदार को अपना निशाना बनाया। घटना उस वक्त हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। झोला छिनने की यह वारदात पूरे बाजार में हड़कंप मचा गई और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


आभूषण और नकदी समझकर झोला छीना

पीड़ित दुकानदार जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि उनके हाथ में झोला था, जिसमें दुकान की चाबियां रखी हुई थीं। बाइक सवार बदमाशों ने जैसे ही उन्हें देखा, झोला छीनकर फरार हो गए। बदमाशों को लगा कि झोले में नकदी या गहने होंगे, लेकिन गनीमत रही कि झोले में केवल चाबियां ही थीं। दुकानदार ने कहा कि कैश पहले ही बैंक में जमा कर दिया गया था और कोई कीमती जेवर साथ नहीं था।


व्यवसायियों में पुलिस के प्रति नाराजगी

सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा मंडी में सरेआम हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर का माहौल है। दुकानदारों ने नगर थाना पुलिस से आभूषण मंडी में गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।