ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: कार्रवाई से नाराज़ महिलाओं ने सरकार से पूछा..क्या इसी दिन के लिए दिया था वोट?

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। डीएम आवास से सिकंदरपुर चौक तक कई दुकानों और अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के बीच महिला दुकानदारों ने सरकार पर नाराज़गी जताते हुए कहा—क्या इसी दिन के लिए वोट दिया था?

03-Dec-2025 07:07 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम अभियान चलाकर अतिक्रमण खाली करने का काम कर रही है। इस दौरान लगातार शहर में बुलडोजर से निगम प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर रही है। 


बुधवार की शाम को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत डीएम आवास से लेकर सिकंदरपुर चौक तक अतिक्रमण पर निगम प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान कई दुकानें और सड़क पर बने अवैध निर्माण को हटाया गया और दर्जनों दुकानदारों का चालान भी काटा गया। 


महिला दुकानदार ने सरकार से कहा कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में हमने नीतीश और मोदी को वोट दिया क्या इसी दिन को देखने के लिए हमने आपको जीताया था। चुनाव जीत गए हैं तो अब बड़े आदमी हो गए हैं। अब हम सब गरीबों को कौन पूछेगा। अब रोड पर से भी भगाया जा रहा है कैसे घर परिवार चलेगा। क्या इसी के लिए सभी का वोट लिए थे। अब कैसे रहेंगे और कहां जाएंगे। ना कोई नौकरी है और ना रोजगार हम क्या काम करेंगे और परिवार का परवरिश कैसे करेंगे। यह सरकार को सोचना चाहिए। 


मामले में नगर निगम के सिटी मैनेजर आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछली बार जितना जुर्माना लगाया गया था उससे बढ़कर इस बार अतिक्रमण के खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। निगम प्रशासन के द्वारा लगातार शहर में अतिक्रमण करने वालों को पहले सजक किया गया था उसके बाद बुलडोजर से कार्रवाई चल रही और यह कार्रवाई लगातार चलेंगी।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image