ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

BIHAR: तालाब में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में गड्ढे में डूबने से स्नान कर रहे 5 बच्चों की मौत हो गई। सभी शव ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाले। गांव में मातम पसरा है।

17-Aug-2025 07:27 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है। जहां पानी भरे गड्डे में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


घटना  कटरा प्रखंड के खंगुरा व बंधपुरा पंचायत के गोरधोवा पुल लीची गाछी के पास की है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से  5 बच्चों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सभी बच्चों के शव को निकाल लिया है।


शव की पहचान खंगुराडीह के ही मो. अनस 15 वर्ष पिता मो. शहजाद, मो. हिदायतुल्ला उम्र 14 वर्ष पिता मो. रेयाज , मो. हमजा अली 12 वर्ष  पिता कल्लू उर्फ मुस्तफा, मो. रहमान उम्र 12 वर्ष पिता मो.अफताब, और अब्बू तालीम उम्र 12 वर्ष  माता नर्गिस प्रवीण के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि एक साथ सभी बच्चे पानी भरे गड्ढे में नहाने के लिए गये हुए थे। तभी इस दौरान गड्ढे में पांचों फंस गये। जहां सभी के डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

मुजफ्फऱपुर से प्रभात की रिपोर्ट