बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
19-Mar-2026 09:56 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुशहरी (बोचहा विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “जन संवाद ” कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। जनता ने प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती बेबी कुमारी ने चेतावनी दी कि अब कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी जनता के साथ मनमानी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल अधिकारी मुशहरी और राजस्व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की पूरी जांच की जाएगी। भ्रष्टाचार के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता का शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विधायक ने कहा कि यदि तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो वे स्वयं जनता के साथ खड़ी होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि “जन संवाद” अब केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई का मंच बन चुका है।
इस अवसर पर भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान देने का आश्वासन दिया, जिससे उपस्थित लोगों में विश्वास और सकारात्मक माहौल बना।
विधायक बेबी कुमारी ने अंत में स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को अब हर हाल में जवाब देना होगा और वे क्षेत्र की जनता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगी।


