ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / muzaffarpur-news / Bihar University: बिहार यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाहर फायरिंग, सरस्वती पूजा विवाद में...

Bihar University: बिहार यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाहर फायरिंग, सरस्वती पूजा विवाद में हुई गोलीबारी; इलाके में दहशत का माहौल

Bihar University: बिहार विश्वविद्यालय प्रॉक्टर का कहना है कि इस मामले में वह जिला प्रशासन से सुरक्षा मंगाएंगे। सरस्वती पूजा को लेकर पिछले दिनों छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी।

30-Jan-2025 10:31 AM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां  बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में ठक्कर बापा हॉस्टल के बाहर सुबह 6 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने आठ राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद होस्टल में अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।


वहीं,घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी की जांच कर रही है। बिहार विश्वविद्यालय प्रॉक्टर का कहना है कि इस मामले में वह जिला प्रशासन से सुरक्षा मंगाएंगे। सरस्वती पूजा को लेकर पिछले दिनों छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। फायरिंग की इस घटना को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस पर कुछ नहीं कहा है। इसके बाद नगर डीएसपी सीमा देवी समेत दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें कई छात्र जख्मी हो गए थे। पीजी हॉस्टल और ठक्कर बापा छात्रावास के छात्र आपस में उलझ गए थे। इस दौरान जमकर हॉकी स्टिक और लात घूंसे चले थे। उस मामले की पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि नई घटना हो गई। गुरुवार की सुबह में जब छात्र सोए हुए थे तब हॉस्टल के बाहर फायरिंग की गयी। तीन राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। फायरिंग के बाद अंदर के छात्रों के बीच अफरा तफरी मच गई।


इधर,यह घटना विश्वविद्यालय थाना से 150 मीटर की दूरी पर घटी। छात्रों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। नगर डीएसपी सीमा देवी भी पहुंच गईं। विश्वविद्यालय थाना के साथ साथ काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है। सभी छात्रावासों में अलग अलग सरस्वती पूजा की जा रही है। इसे लेकर छात्रों का गुट चंदा वसूल रहा है। इसी क्रम में पहले मारपीट और फिर फायरिंग की खबर मिल रही है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।