ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / muzaffarpur-news / BIHAR TEACHER NEWS : आपस में भिड़े हेड मास्टर और ग्रामीण, अब गाली-गलौज...

BIHAR TEACHER NEWS : आपस में भिड़े हेड मास्टर और ग्रामीण, अब गाली-गलौज के साथ मारपीट करने वाला वीडियो हुआ VIRAL

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के मुज़फ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब ख़बरें निकल कर सामने आ रही है। जहां हेड मास्टर और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज भी किया गया है और मारपीट

02-Feb-2025 11:38 AM

By First Bihar

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के मुज़फ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब ख़बरें निकल कर सामने आ रही है। जहां हेड मास्टर और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज भी किया गया है और मारपीट को भी अंजाम दिया गया है। अब इस पुरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब तरह -तरह की चर्चा शुरू हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक मोतीपुर प्रखंड के मोहम्मदपुर मोहम्मद पंचायत के एक प्राथमिक विद्यालय के कैंपस में  स्कूल के हेड मास्टर और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इस दौरान  न सिर्फ दोनों तरफ से गाली- गलौज हुई बल्कि एक दूसरे को मारपीट करते हुए भी देखा गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने बीच -बचाव कर मामले को शांत करवाया। 


वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण ने बताया हमारे स्कूल के हेड मास्टर प्रतिदिन विलंब से आते हैं। जिसके कारण बच्चों की क्लास सही ढंग से नहीं हो रही है। इसी बात को लेकर कई दफे शिकायत किया गया। लेकिन फिर भी हेडमास्टर साहब समय से नहीं आ रहे थे। आज काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं पहुंचे तो हम सभी ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद से जब वह पहुंचे हम लोगों ने डांट लगाई जिसके बाद वह गाड़ी से उतर कर मारपीट पर उतारू हो गए। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय महमदपुर महामदा के हेड मास्टर विद्या नन्द कुमार ने बताया कि उन्हें राजनीति के तहत फसाया जा रहा है। स्कूल की व्यवस्था पर कुछ लोग जानबूझकर सवाल उठाए जाते हैं हमारे यहां प्रतिदिन नियमित रूप से कक्षाएं चलती है उसके बावजूद राजनीति के तहत फसाए जाने का काम किया जा रहा है।