पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
12-Jan-2026 11:22 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Road Accident: उत्तर बिहार में भीषण ठंड के साथ गिर रहे घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मुजफ्फरपुर-दरभंगा नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह घने धुंध के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा मोड़ के समीप विजिबिलिटी कम होने की वजह से तीन एंबुलेंस सहित लगभग आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस जबरदस्त भिड़ंत में असम नंबर की एक एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई असम नंबर की एंबुलेंस में एक मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन के सहारे था। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे चालक और मरीज के परिजन अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड की मदद से एंबुलेंस के गेट और शीशे तोड़े। काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला जा सका।
हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लेने या धीमे होने से पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं।
घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया ताकि यातायात बहाल हो सके। बेनीबाद थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।