चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
25-Feb-2025 07:53 AM
By First Bihar
Bihar Police: थानेदार ने महिला सिपाही को कार में बिठाया, फिर गंदे तरीके से टच किया. कांड करने के बाद महिला सिपाही कार से उतर गई और पैदल ही थाने पहुंची. मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने जांच बिठाई, मामला सही पाये जाने के बाद बैड टच करने वाले थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है.
Ssp ने बैड टच करने वाले थानेदार को किया निलंबित
महिसा सिपाही के साथ गलत करने का यह मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां हत्था थाने के एसएचओ शशि रंजन कुमार को एसएसपी सुशील कुमार ने निलंबित कर दिया है। शशि रंजन पर अपने ही थाने में पदस्थापित महिला सिपाही ने बैड टच करने का आरोप लगाई थी. जांच के लिए एसएसपी सुशील कुमार ने ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम में ग्रामीण एसपी के अलावे एक महिला डीएसपी सीमा देवी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्व-2 मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया था. जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष शशि रंजन को निलंबित किया गया है.
क्या है पूरा मामला.....
मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाने में पदस्थापित महिला पुलिस कर्मी ने अपने ही थानेदार पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जाता है कि महिला सिपाही अकेली रहती है. उसने अपने वरीय अधिकारी से शिकायत की थी कि जब वह छुट्टी से लौट रही थी। इसी दौरान में वह सकरा स्टेशन पर एक ट्रेन से उतरी तो थानेदार उसे लेने खुद ही निजी कार से सकरा स्टेशन चले गए और थानेदार रास्ते में ही उसको बैड टच करने लगे. आरोपी थानेदार के इस रवैये से तंग होकर महिला सिपाही कार से उतर गई और पैदल ही थाने तक पहुंची। थानेदार पैदल चल रही महिला सिपाही को मनाकर दुबारा कार में बैठाने के लिए पीछे-पीछे गाड़ी लेकर चलते रहे। रास्ते में ग्रामीणों ने भी यह नजारा देखा.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी मनोज कुमार ने ग्रामीणों से पूछताछ की. यह बात भी अपने रिपोर्ट में लिखा. थाने के कई पुलिस कर्मियों ने भी जांच अधिकारी को बताया था कि बड़ा बाबू कार से पीछे-पीछे आए और आगे-आगे महिला सिपाही पैदल ही थाने पहुंची थी. जांच रिपोर्ट में थानेदार को दोषी पाया गया, इसके बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया.