ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

Bihar News : एक लापरवाही और खो दिए अपने सारे जेवर, कहीं आपके घर की महिलाएं भी तो नहीं कर रहीं यह बड़ी गलती

Bihar News : ऐसी लापरवाही अक्सर जिंदगी भर के पछतावे का कारण बनती हैं, इन दो महिलाओं के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है.

28-Mar-2025 09:50 AM

By RANJAN

Bihar News : मुजफ्फरपुर के फ़कुली थाना के रजला में दो ठगों ने जेवर चमकाने के नाम पर दो महिलाओं से करीब तीन लाख का गहने लेकर फरार हो गए. ठगी की यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई. दोनों ठगों का ग्रामीणों ने पीछा भी किया. लेकिन बाइक से आए दोनों ठग रजला चौक होते हुए मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकले. बताया गया कि दोनों ठग बाइक से पहले कप्पल साह के घर पहुंचे. 


जिसके बाद इनकी पत्नी मुन्नी देवी को घर के अंदर से बाहर बुलाया. इन्होने कहा कि हमलोग एक कंपनी से आए है. पहले पीतल का बर्तन चमकाने का पाउडर बेचने की बात कही. फिर जेवर चमकाने के नाम पर महिला के गर्दन से जबरन मंगलसूत्र को खोल लिया और मंगलसूत्र को पाउडर से साफ करने लगे. इसी बीच इनके पड़ोसी पारस नाथ साह की पत्नी धर्मशिला देवी भी पहुंच गई. ठगों ने इनके गले से सोने की चेन और दोनों कान का टॉप्स को खुद खोल लिया.


बोला कि दोनों का जेवर तुरंत चमका कर देते है. ये भोली महिलाएं भी इन चोरों की मंशा को समझ नहीं पाई, जेवर को चमकाने की लालसा इन पर भारी पड़ गई. इसी बीच दोनों ठग मौका पाकर बाइक स्टार्ट कर तेज रफ्तार से भाग निकले. हालांकि ग्रामीणों के पीछा करने का भी कोई फायदा नहीं हुआ.


पीड़ित मुन्नी देवी ने मंगलसूत्र की कीमत करीब 75 हजार बताई. जबकि धर्मशिला देवी ने मंगलसूत्र और कान के टॉप्स की कीमत करीब 2 लाख 75 हजार बताई. इसे लेकर कप्पल साह ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में आगे की कारवाई की जा रही है.