ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: चलो शराब पीकर शराबियों को पकड़ते हैं".. जाम छलकाते थाने का ड्राइवर वायरल, अब होगा बड़ा एक्शन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाने के प्राइवेट ड्राइवर का सोशल मीडिया पर शराब के साथ कई रील्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं। थाने की गाड़ी सहित वायरल हुआ निजी चालक, फिर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल.

16-Apr-2025 08:41 AM

By MANOJ KUMAR

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ सकरा थाने का ड्राइवर सोशल मीडिया पर गलत कारणों से वायरल हो गया है. इस ड्राइवर ने अपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे रील्स पोस्ट किए हैं, जिसमें वह मादक पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहा है. 


इन वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में खलबली मच गई है तो वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. यह ड्राइवर खुद तो गलत कारणों से वायरल हुआ ही साथ ही थाने की गाड़ी को भी बदनाम कर दिया है. गाड़ी बेचारी भी मानो यह कह रही हो कि “भाई, मेरी फजीहत क्यों करवाई”.


इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं, देखना दिलचस्प होगा कि अब इस मामले में सकरा थाना क्या कार्रवाई करती है. यह बात तो तय है कि अब इस ड्राइवर की खैर नहीं है. जब इतनी फजीहत करवा ही दी है तो अब सजा मिलनी भी लाजमी है.