ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

Bihar News : पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई के घर भीषण चोरी, लाखों रुपए कैश के साथ-साथ गहने भी ले उड़े चोर

Bihar News : प्रदेश में आजकल ऐसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है. मानो क़ानून व्यवस्था धीरे-धीरे ध्वस्त होती जा रही.

28-Mar-2025 01:14 PM

By First Bihar

Bihar News : मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए कैश के साथ-साथ गहने भी चुरा ले गए। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव की है। जहां पर गुरुवार की रात को चोरों ने पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई के घर पर धावा बोल दिया। लाखों रुपए कैश के साथ लाखों के गहने भी चुरा ले गए।


पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि रात को हम लोग सो रहे थे तभी चोरों ने हमारे घर को निशाना बनाया और चुपके से घर में घुसकर गहना और पैसा वाला बक्सा उठाकर घर से 500 मीटर पूरब चौड़ में ले जाकर उसमें रखा हुआ कैश 2 लाख, 4 भर सोना और पूर्वजों के रखे हुए हसुली चुरा के ले गए। घर में बेटी की शादी है। हमारे घर के बगल में मेरे भाई के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.


उसके घर में तोड़फोड़ करके गहना और पैसा ले जाया गया है. उसके घर के ज्यादातर लोग बाहर हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए गए थे, जिस वजह से घर में बहुत कम लोग थे। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची कटरा थाना के पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया। कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना की बात सामने आई है. पुलिस द्वारा जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बताते चलें कि आजकल प्रदेश में अपराधियों के हौसले बेहद बुलंद हो चले हैं, इनके मन में ना तो अब क़ानून का खौफ है, ना ही ये किसी भी तरह का कोई परिणाम भुगतने से डरते हैं. हर रोज लूट, चोरी, हत्या और बलात्कार की घटनाएं अलग-अलग जिलों से सामने आ रही हैं.


राजन कुमार की रिपोर्ट