पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
15-Nov-2025 09:33 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में शनिवार तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जलकर मर गए हैं। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
यह भयानक घटना गेना साह के घर की है। आग इतनी तेज थी कि परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्टर: मनोज