ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: बिहार की बदनाम गली में मासूम बच्ची को बेचने आए दलाल की जमकर पिटाई, नर्तकी की हिम्मत बनी गिरफ्तारी की वजह

Bihar News: मुजफ्फरपुर के रेड लाइट एरिया में नर्तकी ने मासूम बच्ची को बेचने आए दरभंगा के दलाल को पकड़वाया। पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी..

09-Nov-2025 08:44 AM

By First Bihar

Bihar News: शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित बदनाम गली यानी रेड लाइट एरिया में शनिवार को एक नर्तकी ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। दरभंगा जिले का रहने वाला मुकेश नामक युवक एक मासूम बच्ची को बेचने यहां पहुंचा था। नर्तकी ने हिम्मत दिखाते हुए उससे पूछताछ की, शक होने पर आसपास के लोगों ने भीड़ जमा कर युवक की पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई के बाद भी आरोपी ने सच नहीं बताया।


नर्तकी ने तुरंत डायल 112 की मदद से पुलिस को सूचना दी। आरोपी मुकेश को मासूम बच्ची सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस दोनों को मिठनपुरा थाने ले गई। नर्तकी ने कहा कि कि हमारा इलाका बदनाम जरूर है, लेकिन इंसानियत जिंदा है। ऐसे दलालों की वजह से ही हम बदनाम होते हैं।


मिठनपुरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया है कि दरभंगा का युवक मुकेश बच्ची की तस्करी के इरादे से रेड लाइट एरिया पहुंचा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को सुरक्षित रखा गया है। वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है, पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि पिछले कई मामलों में बच्चियों के अपहरण और तस्करी के केस में मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों की पुलिस रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर चुकी है और कई मामलों में सफलता भी मिली है।  


रिपोर्टर: मनोज