ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? Tooth Pain Warning: क्या आपके भी दांतों में रहता है हमेशा दर्द? तो समय रहते कराएं जांच, हो सकता है कैंसर का खतरा 'रे.. त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लइटवा..', पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव से लिपटकर क्यों रोने लगी लड़की? भोजपुरी एक्टर भी हो गए हैरान
09-Mar-2026 03:46 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 1900 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। इस घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
मुंबई में हुई थी दोनों की मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार युवती आकांक्षा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है। वह कई सालों से अपनी बहन और चाचा-चाची के साथ मुंबई में रह रही थी और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में मुजफ्फरपुर का रहने वाला राजीव कुमार भी काम करता था।
करीब आठ महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और जीवनभर साथ रहने का फैसला कर लिया।
होली के दौरान बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि होली के मौके पर राजीव अपने घर मुजफ्फरपुर चला आया था। इस दौरान दोनों फोन पर बातचीत करते रहते थे। लेकिन एक दिन आकांक्षा की बहन ने राजीव से बात करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और तोड़ दिया। इस घटना से आकांक्षा काफी दुखी हो गई। इसके बाद आकांक्षा ने तय कर लिया कि वह अब अपने प्रेम को शादी का रूप देगी।
1900 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची मुजफ्फरपुर
अपने फैसले को पूरा करने के लिए आकांक्षा ने बड़ा कदम उठाया। वह शनिवार की रात मुंबई से पवन एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर मुजफ्फरपुर के लिए निकल पड़ी। करीब 32 घंटे का लंबा सफर तय करने के बाद वह मुजफ्फरपुर पहुंची। स्टेशन पर उसका प्रेमी राजीव पहले से ही उसका इंतजार कर रहा था। स्टेशन पर पहुंचते ही दोनों की मुलाकात हुई और फिर राजीव उसे अपने घर लेकर चला गया।
मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी
मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद दोनों ने बिना देर किए शादी करने का फैसला किया। राजीव के परिवार और कुछ स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। शादी के बाद राजीव के परिवार वालों ने आकांक्षा को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया और उसका स्वागत किया। इसके बाद पूरे इलाके में इस अनोखी घटना की चर्चा शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
शादी के बाद आकांक्षा और राजीव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में आकांक्षा ने कहा कि वह अपनी मर्जी से मुंबई से मुजफ्फरपुर आई है और उसने अपनी इच्छा से अपने प्रेमी से शादी की है। आकांक्षा ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी या विवाद की स्थिति बनती है, तो इसकी जिम्मेदारी उनके परिवार की होगी।