Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
20-Jun-2025 07:32 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने उत्पाद विभाग की पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और परिजन व ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं।
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के भवानी डीह गांव से बुधवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब रखने के आरोप में बालेंद्र राय को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को बालेंद्र को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके मुंह से खून निकलने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में बालेंद्र की बेरहम पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए न्याय की मांग की है। उत्पाद विभाग का कहना है कि बालेंद्र की तबीयत कोर्ट ले जाते समय खराब हुई और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा है। मामले की सच्चाई पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
उधर राष्ट्रीय जनता दल ने एक पोस्ट में इस घटना को लेकर नीतीश कुमार सरकार और बिहार पुलिस पर निशाना साधा है। पोस्ट में दावा किया गया कि उत्पाद विभाग ने बालेंद्र राय को हिरासत में लेकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई है। RJD ने इसे बिहार पुलिस की निरंकुशता और सरकार की विफलता का उदाहरण बताया है। उनका कहना ये भी है कि बिहार पुलिस खून की प्यासी हो गई है।
रिपोर्टर: राजन कुमार, मुजफ्फरपुर