ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / bihar / muzaffarpur-news / गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की...

गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर अपनी छात्रा को शादी का झांसा देकर सात वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और फिर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप सामने आया है।...

18-Mar-2026 01:40 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक शिक्षक पर अपनी ही छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर सात वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में उसे जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगा है।


पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी जब कक्षा 9वीं में पढ़ती थी, तभी से वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाया करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोचिंग संचालक नवीन कुमार से हुई। शुरुआत में शिक्षक ने छात्रा के साथ सामान्य व्यवहार किया, लेकिन धीरे-धीरे उसने उसे अपनी बातों में फंसाना शुरू कर दिया। उसने छात्रा को प्यार और शादी का झांसा दिया, जिससे वह उसके झूठे वादों पर भरोसा करने लगी।


आरोप है कि नवीन कुमार ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर करीब सात वर्षों तक छात्रा का शोषण किया। वह बार-बार उसे अपने घर बुलाता और शादी का भरोसा देकर उसके साथ गलत संबंध बनाता रहा। छात्रा भी इस उम्मीद में सब सहती रही कि एक दिन आरोपी उससे शादी करेगा और उसका जीवन सुरक्षित हो जाएगा।


समय बीतता गया और छात्रा पूरी तरह से उसके भरोसे में आ चुकी थी। लेकिन हाल ही में मामला तब पलट गया जब नवीन कुमार ने बिना बताए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब पीड़िता को इस बात की जानकारी मिली, तो वह टूट गई और उसने आरोपी से जवाब मांगा। उसने विरोध किया और अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।


इसी विरोध से नाराज होकर आरोपी ने एक खौफनाक साजिश रची। 9 मार्च 2026 को उसने छात्रा को अपने घर बुलाया। वहां उसने पहले उसे बातों में उलझाया, लेकिन जब बहस बढ़ गई तो उसने गुस्से में आकर उसे तीसरी मंजिल पर ले गया। आरोप है कि वहीं से उसने छात्रा को नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल वह मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।


जब छात्रा को होश आया, तो उसने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसके पिता ने अहियापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, जो शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने से जुड़ी है, और धारा 109, जो हत्या के प्रयास से संबंधित है, के तहत मामला दर्ज किया है। इस केस की जांच की जिम्मेदारी एक सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।