ब्रेकिंग न्यूज़

रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ

चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर पैसे डबल करने का झांसा देकर एक युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए गए। दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे युवक को ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर एटीएम से पैसे निकलवाए और नकली नोटों का बंडल थमा कर फरार हो गए

15-Mar-2026 04:29 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर ठगों ने एक युवक को पैसे डबल करने का झांसा देकर उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। हालांकि, शिकायत के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय ठग गिरोहों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक विकास दिल्ली जाने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचा था। उसे गरीबरथ एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होना था। बताया गया कि वह शाम के समय प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और उससे बातचीत शुरू कर दी।


दोनों युवकों ने पहले विकास से सामान्य बातचीत की और धीरे-धीरे उससे मेलजोल बढ़ा लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने विकास को एक ऐसी स्कीम के बारे में बताया जिसमें पैसे डबल करने का दावा किया गया। ठगों ने उसे विश्वास दिलाया कि अगर वह उन्हें कुछ पैसे देगा तो थोड़ी ही देर में उसकी रकम दोगुनी कर दी जाएगी।


ठगों की बातों में आकर विकास उनके झांसे में फंस गया। इसके बाद वह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित एटीएम तक गया और वहां से 10-10 हजार रुपये करके पांच बार में कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद वह वापस उन दोनों युवकों के पास पहुंच गया।


ठगों ने विकास से 50 हजार रुपये ले लिए और बदले में उसे एक रूमाल में लिपटा हुआ बंडल थमा दिया। उस बंडल को एक कागज में लपेटा गया था और ऊपर से एक 500 रुपये का नोट लगाया गया था, जिससे देखने में ऐसा लग रहा था कि बंडल में काफी पैसे रखे हुए हैं।


बंडल थमाने के बाद दोनों युवक मौके से तुरंत निकल गए। शुरुआत में विकास को लगा कि उसके पास पैसे का बंडल है, लेकिन जैसे ही उसने उसे ध्यान से देखा तो वह घबरा गया। जब उसने बंडल खोला तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।


बंडल के अंदर असली नोट नहीं थे, बल्कि दोनों तरफ सिर्फ दो असली नोट लगाए गए थे और बीच में कागज के टुकड़ों को नोट के आकार में काटकर रखा गया था। यह देखकर विकास के होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास दोनों युवकों को खोजने की कोशिश की, लेकिन वे वहां से फरार हो चुके थे।


इसके बाद विकास ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।


सीसीटीवी की जांच के दौरान पुलिस को ठगों की गतिविधियां दिखाई दीं और संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। इसी बीच रात करीब आठ बजे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर सीसीटीवी मॉनिटरिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।


पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। बाद में विकास को भी बुलाया गया और उसने उस युवक की पहचान की। पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1500 रुपये और रूमाल में लिपटा हुआ कागज का एक बंडल बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


इस घटना ने मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेशन परिसर और उसके आसपास बैग चोरों, पॉकेटमारों और ठगों के गिरोह सक्रिय रहते हैं, जो भोले-भाले यात्रियों को अपना शिकार बनाते रहते हैं।