ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / muzaffarpur-news / Bihar News: कुख्यात मंटू शर्मा समेत इन 110 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त,...

Bihar News: कुख्यात मंटू शर्मा समेत इन 110 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस मुख्यालय ने कर ली तैयारी, लिस्ट में किनका नाम है....

अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों पर पुलिस मुख्यालय की विशेष नजर है। इसे लेकर डीजीपी ने जिला स्तर पर अपराधियों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।

18-Feb-2025 10:32 PM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा सहित 110 बदमाशों की संपत्ति जब्त होगी। पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारी में जुट गयी है। इन अपराधियों की संपत्ति का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 110 बदमाशों की लिस्ट में प्रद्युमन शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, गोविंद शर्मा, चुन्नू ठाकुर, छोटू राणा, सूरज गुप्ता और नंदू राय सहित कई अपराधियों का नाम शामिल है।


पुलिस गैरकानूनी ढंग से संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है। इनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की रिकॉर्ड भी खंगाली जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। 


पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने गैर कानूनी तरीके से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट एसएसपी से मांगी थी। जिसके बाद एसएसपी सुशील कुमार ने सभी थानेदार से अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले दो-दो बदमाशों का नाम भेजने को कहा। अब पुलिस मुख्यालय की विशेष टीम आगे की कार्रवाई में लग गयी है। 


बता दें कि अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों पर पुलिस मुख्यालय की विशेष नजर है। इसे लेकर डीजीपी ने जिला स्तर पर अपराधियों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया जिसके बाद बदमाशों की सूची तैयार कर कार्रवाई की कवायद तेज कर दी गई है।