बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
22-Jan-2021 08:58 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: अपराधियों ने एक युवक को 4 गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. युवक को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना कांटी थाना क्षेत्र के मधुकर छपरा की है.
घायल की पहचान मधुकर छपडा निवासी केशव कुमार के रूप में हुई है. घायल केशव के भाई कुणाल कुमार ने बताया कि केशव बीसीए का छात्र है. शाम के समय कुत्ता को लेकर विवाद हो गया था. उसके बाद शाम के समय केशव गांव के ही चौक पर गेहूं पिसवाने जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने केशव को पैर और जांघ में 4 गोली मार बुरी तरह घायल कर दिया.
स्थानीय लोगों ने उसके परिजन को इसकी सूचना दी. परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायल को लेकर कांटी पीएचसी पहुंचे. घायल को पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.