Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
13-Jan-2021 09:49 AM
MUZAFFARPUR: पहले चार युवकों ने 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद पीड़िता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के साहेबगंज की है.
पिता ने दर्ज कराया केस
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने गांव में दादा-दादी और बड़ी बहन के साथ गांव में रहती थी. उसके पिता पंजाब में काम करते थे. इसकी जब सूचना मिली तो वह पंजाब से साहेबगंज पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. परिजनों ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया है. इस घटना के बारे में एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि एसडीपीओ सरैया इसकी जांच कर रहे हैं. जांच रिपोर्ट अपने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.
बड़ी बहन ने देखा
थाने में पिता ने बताया कि 3 जनवरी को बेटी के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया और दिन में 10 बजे कमरे में आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला. शव को ठिकाना लगा रहे थे, लेकिन इस दौरान उनकी बड़ी बेटी ने देख लिया. उसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी.
वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल
घटना के बारे में यह भी बताया गया है 5 दिसंबर 2019 को भी आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया था. उस दौरान वीडियो बना लिया था. उसके बाद से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बुलाते थे. लेकिन वह नहीं जाती थी. 3 जनवरी को वीडियो वायरल करने की धमकी पर गई तो उसके साथ फिर से गैंगरेप किया और वीडियो वायरल करने के बाद मार डाला.
पीड़िता के पिता पर समझौता का दबाव
पांच जनवरी को जब पीड़िता के पिता गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने केस दर्ज नहीं करने का दबाव दिया और कहा कि गांव में ही बैठकर समझौता कर लिया जाए. कई दौर की गांव में पंचायत हुई, लेकिन पीड़ित के पिता को पंचायत की शर्त मंजूर नहीं थी. जिसके बाद केस दर्ज कराया. साहेबंगज के एक जनप्रतिनिधि भी समझौता कराने की कोशिश में जुटे रहे.