ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / बिहार: चोरों ने पहले घर में घुसकर खाना खाया, फिर ले भागे कैश...

बिहार: चोरों ने पहले घर में घुसकर खाना खाया, फिर ले भागे कैश सहित 15 लाख संपत्ति

27-Jun-2023 09:37 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से है जहां चोरों ने देर रात दो घरों में जमकर उत्पात मचाया और दोनो घर से करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा ले गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच पड़ताल में जुट गई है. 


यह घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी गांव का है. जहां चोरों ने दो घरों में जमकर उत्पात मचाया. चोरों ने दोनो घर से करीब 15 लाख की सम्पति  जहां गहने, कपड़ा और नगदी के साथ साथ बर्तन भी ले गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सरैया थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची है. और जांच पड़ताल में जुट गई है. 


वही गांव वाले और गृह स्वामी डॉग स्क्वायड मंगाने की मांग कर रहे है. गृह स्वामी की माने तो घर के अंदर खाना बना हुआ जो था उसे भी बैठकर सब चोर खाया है और उसके बाद करीब 15 लाख की सम्पति को लेकर चंपत हो गए है. फिलहाल पुलिस की टीम जाँच पड़ताल में जुटी है, लेकिन चोरों की यूनिक तकनीक पहले खाना खाया फिर किया चोरी की चर्चा इलाके में जोरो पर है.