बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
09-Jan-2021 07:46 AM
PATNA : शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में बंधन बैंक को लूटने वाले अपराधी महज 10 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ गए पुलिस ने बीती रात पटना के कंकड़बाग में छापेमारी कर लूट की रकम समेत चार अपराधियों को धर दबोचा है. इनके पास से पुलिस को तीन पिस्टल और 16 गोलियां भी मिली है. एसटीएफ ने देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 12:30 बजे अपराधियों ने सकरा प्रखंड में बंधन बैंक की शाखा को लूट लिया था. यहां से 16 लाख 71 हजार रुपए की लूट हुई थी. इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर से लेकर राजधानी पटना तक हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में पुलिस की कई टीमों को अपराधियों को पकड़ने के लिए लगाया गया. सीसीटीवी कैद में लूट की पूरी वारदात कैद हुई थी. एक्शन में आई पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए कई जगहों पर छापेमारी की. पटना के अलावे समस्तीपुर और बेगूसराय में भी छापेमारी होती रही और आखिरकार अपराधियों को पटना के कंकड़बाग से अरेस्ट किया गया है. इस गिरोह के पीछे समस्तीपुर और बेगूसराय गैंग का हाथ बताया जा रहा है. एसटीएफ की टीम ने देर रात इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया.
सूत्रों की मानें तो लूट की सूचना पर जिला पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम ने जब छानबीन शुरू की. तब एसआईटी की टीम को टावर डंपर डाटा के आधार पर सुराग मिला था. एडीजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने ऑपरेशन की मॉनिटरिंग शुरू कि अपराधियों के हुलिए के आधार पर छानबीन की गई तो बेगूसराय और समस्तीपुर के अपराधियों के बारे में ट्रेस आउट मिला. इनका ठिकाना कंकड़बाग में होने की पक्की जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. रात तकरीबन 10:30 बजे एसटीएफ की टीम पहुंची और वहां एक अपराधी को धर दबोचा पूछताछ हुई तो अन्य अपराधियों के दूसरे लोकेशन पर होने की जानकारी मिली. दूसरे लोकेशन से तीन और अपराधी दबोचे गए पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनमें बेगूसराय के भगवानपुर का रहने वाला नीतीश कुमार, बेगूसराय के बखरी का रहने वाला राहुल कुमार, समस्तीपुर के शीतल पट्टी का रहने वाला सुधीर शर्मा और शीतल पट्टी का ही राहुल कुमार शामिल है.