खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Dec-2020 07:26 AM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR: बहन की शादी में बार बालाओं के साथ डांस करते हुए शख्स स्टेज से फायरिंग कर रहा था, लेकिन उसकी ये हरकत महंगी पड़ गई. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह मामला मुजफ्फरपुर के गायघाट का है.
इसका वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक खुलेआम स्टेज पर भोजपुरी अश्लील गाने पर बार बालाओं के साथ डांस कर रहा है और फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है. अमित कुमार नाम का युवक अपनी बहन की शादी में हो रहे बार बालाओं के डांस के दौरान स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ ना सिर्फ ठुमका लगाते नजर आया बल्कि हाथ में पिस्टल लेकर कई बार फायरिंग करते भी वीडियो में दिखा.
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि बिहार में शादी में फायरिंग करना शान की बात हो गई है. रोक के बाद भी इस तरह की घटनाएं रोज सामने आ रही है. इस दौरान गोली लगने से अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.