ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / bihar / मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: साकेत कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 11 फरवरी को...

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: साकेत कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 11 फरवरी को होगा सजा का एलान

04-Feb-2020 01:25 PM

DELHI: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में साकेत कोर्ट में आज सुनवाई हुई. साकेत कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. साकेत कोर्ट 11 फरवरी को सजा का एलान करेगा. 11 फरवरी को ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपियों की सजा का एलान होगा.


साकेत कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को उम्र कैद की सजा देने की मांग की. सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि सभी आरोपियों पर गंभीर आरोप है. सीबीआई ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की कोर्ट से मांग की. सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि कोर्ट सभी दोषियों को अधिकतम सजा दे. दोषियों को कड़ी सजा मिले ताकि समाज में सही मैसेज जा सके. इसके साथ ही सीबीआई ने सभी पीड़ितों को मुआवजा भी देने की मांग की. इस मामले पर सुनवाई करते हुए साकेत कोर्ट ने सीबीआई से लड़कियों का ब्यौरा मांगा है. कोर्ट ने 2 दिन में सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि कितनी लड़कियां घर पर हैं और कितनी शेल्टर होम में..इसका पूरा ब्यौरा सीबीआई दे.


आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 40 नाबालिग बच्चियों और लड़कियों से रेप और यौन शोषण होने की बात सामने आई थी. आरोप है कि जिस शेल्टर होम में बच्चियों के साथ रेप हुआ था, वो ब्रजेश ठाकुर का है. पूरे केस का खुलासा होने के बाद मेडिकल टेस्ट में करीब 34 बच्चियों के यौन शोषण की पुष्टि हुई थी. सुनवाई के दौरान पीड़ितों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें नशीली दवा देने के साथ मारा-पीटा जाता था, फिर उनके साथ जबरन यौन शोषण किया जाता था.  इस मामले में ब्रजेश ठाकुर के अलावा शेल्टर होम के कर्मचारी और बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल फरवरी में इस मामले को बिहार से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया था, जिसके बाद साकेत कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है.