सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
03-Jan-2025 12:28 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी तांडव नहीं मचाते हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है। जहां मुंगेर जेआरएस कॉलेज कैंपस में एक शव बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग गयी।
जानकारी के मुताबिक,जमालपुर रोड के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा स्थित जेआरएस कॉलेज कैंपस परिसर में एक 30 से 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद ह़ुआ है। इस बात की जानकारी पुलिस को कॉलेज कैंपस में मॉर्निंग वॉकिंग करने वालों ने लोगों ने दी। उसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
बताया जा रहा है कि दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत कासिमबाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा स्थित जेआरएस कॉलेज परिसर में उस समय मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भयभीय हो गए जब उन्होंने कॉलेज कैंपस के चार दिवारी से लगा एक युवक का शव जो कि अर्धनग्न अवस्था में था को देखा। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था ही इसकी बड़ी बेरहमी से हत्या किसी धार धार हथियार से कई वार कर की गई है।
इस युवक के चेहरे और शरीर पर कई चोट के निशान थे। वहीं इस बात की सूचना पुलिस को दी गई और सूचना पाने पर आस पास के मौहल्ले के लोग भी वहां जमा हो गए। वहीं सूचना पा मौके पे पहुंचे पुलिस के द्वारा मामले की जांच करते हुए शव की शिनाख्त में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस के सूचना पर एफएसएल की टीम पहुंच साक्ष्य जुटाने में लग गई है। साथ ही पुलिस के द्वारा जिले के अन्य थानों से भी संपर्क स्थापित कर शव को पहचान को लेकर बातचीत की जा रही है।