ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / munger-news / कल सम्राट चौधरी करेंगे तारापुर से नॉमिनेशन, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और...

कल सम्राट चौधरी करेंगे तारापुर से नॉमिनेशन, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और ललन सिंह रहेंगे मौजूद

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय से छठी बार नामांकन दाखिल किया। वहीं सम्राट चौधरी कल तारापुर सीट से नॉमिनेशन करेंगे। सम्राट के नामांकन में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना।

15-Oct-2025 06:36 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज बुधवार 15 अक्टूबर को लखीसराय विधानसभा सीट से नॉमिनेशन किया। अब कल गुरुवार 16 अक्टूबर को बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। 


सम्राट चौधरी के नामांकन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद ललन सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य मंत्री और दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है। सम्राट चौधरी के बड़े भाई रोहित चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। 


बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज लखीसराय सीट से छठी बार नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। विजय सिन्हा पिछले तीन बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। नॉमिनेशन के बाद विजय सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि जय जगद्धात्री मां बाला त्रिपुर सुंदरी, जय बाबा इन्द्रदमनेश्वर महादेव.