सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
05-Mar-2025 05:31 PM
By First Bihar
Bihar News: मुंगेर में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों को समझाया बुझा कर मामले को शांत कराया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव निवासी देवन यादव की 25 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व बांका के बाथ थाना क्षेत्र निवासी श्याम यादव से हुई थी। गर्भवती होने के कारण वह अपने मायके हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी आ गई थी।
10 दिन पूर्व महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे प्राथमिकी स्वास्थ केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद महिला की तबीयत अधिक खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए उसे खड़गपुर तारापुर मोड के समीप झोलाछाप डॉक्टर विनोद कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां महिला का एक हफ्ते से इलाज चल रहा था।
डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से 10 हजार रुपए लेकर बिना जांच किए ही महिला को खून चढा दिया। जिससे आज महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगाया है। वही घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे कर मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।