Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
08-Mar-2026 11:48 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Accident: बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना हवेली खड़गपुर के शामपुर थाना क्षेत्र के धपरी मोड़ के पास हुई। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांस थाना की पुलिस टीम सड़क मार्ग से मुंगेर होते हुए जमुई जा रही थी। इसी दौरान वाहन चालक को झपकी आ जाने से चारपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में पुलिस पदाधिकारी नीरज राय, अभिजीत उपाध्याय, संजीत सिंह और जयप्रकाश यादव शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही शामपुर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। इसके बाद शामपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी नीरज राय और जयप्रकाश यादव की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया है, जबकि अभिजीत उपाध्याय और संजीत सिंह का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। दुर्घटना की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।