ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बेपटरी होकर दीवार से टकराया...

Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बेपटरी होकर दीवार से टकराया मालगाड़ी का वैगन

Bihar News: बिहार के मुंगेर में आज एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया. रेल कारखाना के भीतर संटिंग के दौरान मालगाड़ी की वैगन डीरेल होकर रेलवे ट्रैक के पास स्थित दीवार से टकरा गया.

23-Jan-2025 04:30 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर में आज एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रेल कारखाना के भीतर मालगाड़ी का वैगन डीरेल हो गया और दीवार से जा टकराया लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी।


दरअसल, मुंगेर में उस समय एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा, जब जमालपुर रेल कारखाना के अंदर एक वैगन बेपटरी होकर कारखाना के बाहरी दीवार से टकरा गया और दीवाल का एक बड़ा भाग जमालपुर-धरहरा रेलखंड के अप लाइन पर गिर पड़ा। जिसके बाद इसकी सूचना रेल प्रशासन को मिलते ही तीव्र गति से कार्य करते हुए दीवार के मलबा को दो घंटे के बाद हटाकर परिचालन शुरू कराया।


जमालपुर रेल स्टेशन के लोको गेट के करीब एक एक तेज आवाज के साथ एक दिवार का एक बड़ा भाग अप लाइन पर आकर गिर गया। जमालपुर कारखाने के अंदर जब एक मालगाड़ी को सेंटिंग किया जा रहा था तो उसका एक वैगन बेपटरी हो गया और कारखाना के चारदीवार से टकरा गया। गनीमत थी कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। 


घटना के बाद रेलवे की टीम पहुंची और रेलवे ट्रैक से मलबा हटाकर परिचालन शुरू कराया। करीब दो घंटे तक अप मार्ग पर ट्रेनों का आवगमन बंद रहा। लगभग दो घंटे के कड़ी मेहनत के बाद रेल परिचालन उस आप लाइन में शुरू करवाया गया और पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। सीनियर डीएमई केके दास ने बताया कि जमालपुर रेल हादसा के बाद युद्ध स्तर पे कार्य करवाया गया और टूटे हुए दीवार का मालवा हटा आप लाइन को शुरू करवा दिया गए।