ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / MUNGER NEWS: पत्नी और बेटी के साथ मुंगेर पहुंचे शिवदीप लांडे, दौड़ के...

MUNGER NEWS: पत्नी और बेटी के साथ मुंगेर पहुंचे शिवदीप लांडे, दौड़ के बहाने युवाओं को करेंगे जागरूक

पूर्व DIG शिवदीप लांडे अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोमवार को मुंगेर पहुंचे। मुंगेर के जमालपुर में वो रन फॉर सेल्फ का आयोजन करेंगे। इस दौरान जमालपुर से लेकर मुंगेर पोलो मैदान तक लोग दौड़ लगाएंगे। उन्होंने इसे गैर राजनीतिक कार्यक्रम बताया।

03-Mar-2025 10:04 PM

By First Bihar

MUNGER: पूर्व डीआईजी शिवदीप लांडे अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोमवार को मुंगेर पहुंचे। मुंगेर के जमालपुर में आयोजित रन फॉर सेल्फ कार्यक्रम को उन्होंने गैर राजनीतिक बताया और कहा कि हम दौड़ के बहाने युवाओं को जागरूक करने आए हैं। 


अपने इस्तीफे को लेकर चर्चित में रहे पूर्व डीआईजी शिवदीप लांडे आज मुंगेर पहुंचे। इसी मुंगेर जिले से उन्होंने अपने आईपीएस कैरियर की शुआरत की थी। उनकी पहली पोस्टिंग मुंगेर में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में हुई थी और वे अपने ट्रेनिंग को पुलिस के विभिन्न पदों पर रह पूरा किए थे और अब जब उन्होंने डीआईजी पद से इस्तीफा दे दिया तो वे पुनः अपने परिवार के साथ पहुंचे और उन्होंने बिहार के मुंगेर को ही अपना कर्मभूमि कहा। 


अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान आज जैसे ही वे मुंगेर की सीमा में प्रवेश किया तो लोगों ने उनका जोड़दार स्वागत किया , उसके बाद अपने परिवार के साथ वे कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किए । कल 4 मार्च को वे युवाओं को मोटिवेट करने के लिए एक रन फॉर सेल्फ का आयोजन भी किया है।  जहां वे युवाओं के साथ जमालपुर जुबलीवेल से दौड़ते हुए मुंगेर पोलो मैदान पहुंचेंगे।  


मीडिया को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के साथ मुंगेर आए है क्यों कि उनके कर्म भूमि है और कैरियर की शुरुआत यही से किया है । साथ ही वे अपने रन फॉर सेल्फ  की शुरुआत भी कल यही से करेगें युवाओं को एड्रेस करेगें । जब मीडिया ने पूछा कि क्या अपने कैरियर को ले बड़ा ऐलान भी करना चाहते है तो उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है वे अभी देख रहे की युवाओं  कितना बदलाव को तैयार है ।  साथ ही जब मीडिया ने पूछा कि वे चुनाव में आयेंगे तो उन्होंने साफ इस बात से मना कर दिया ।

इम्तियाज खान की रिपोर्ट