MUNGER:बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को भी नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री के घर की सीढ़ी को जिला प्रशासन ने तोड़ दिया। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से दी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे को रिपोर्ट मिला पिछले एक सप्ताह पहले कि तारापुर में मेरा भी घर है, और मेरे भी घर के सीढ़ी को भी तोड़ने का काम प्रशासन कर रहा है। सीएम सम्राट ने आगे कहा कि इसलिए किसी का भी जमीन निजी है तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन सरकारी जमीन पर घर बना है तो उसको ध्वस्त होना ही होगा। उसको कोई बचा नहीं पाएगा। क्यों कि जनता की अपेक्षा है सुंदर और विकसित बिहार बनाना है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जी के सपनों को साकार करना है।
दरअसल बिहा के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने गृह क्षेत्र मुंगेर पहुंचे थे। जहां असरगंज प्रखंड स्थित ग्राम बैजलपुर के काली मंदिर परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के LIVE प्रसारण में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वो पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे थे। आकाशवाणी पर प्रसारित 'मन की बात' के 133वें संस्करण के LIVE प्रसारण कार्यक्रम के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह बातें कही थी। उन्होंने अपने घर की सीढ़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर घर बना है तो उसको ध्वस्त होना ही होगा।
CM सम्राट चौधरी के घर की सीढ़ी तारापुर में प्रशासन ने तोड़ी,मुख्यमंत्री ने कहा ने कि यदि सरकारी जमीन पर घर बना है तो उसको ध्वस्त होना ही होगा. उसको कोई बचा नहीं सकता है.#BiharNews #SamratChaudhary #Encroachment #BreakingNews pic.twitter.com/aWR7ztHJyc
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 26, 2026