सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Apr-2025 02:26 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के दियारा में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में एक बार फिर बंदूकें गरजी। फसल काटने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली एक युवक के दाये जांघ में लग गयी। गोली लगने से वो घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मुंगेर एसपी के निर्देश पर दियारा में फसल कटाई को लेकर व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मुंगेर जिला अंतर्गत दियारा इलाके में फसल कटनी के समय हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसे लेकर तो गोलीबारी भी की जाती है। कई बार हत्या तक हो जाती है। जिसे लेकर हमेशा फसल कटने के समय पुलिस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती थी। अभी फसल काटने का समय आया ही है की दियारा में बंदूकें गरजनी शुरू हो गई है । ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जाफरनगर दियारा क्षेत्र का है जहां खेत में लगे लहलहाते गेहूं के फसल को जब किसी दूसरे लोगों के द्वारा काटा जा रहा था तो इसका विरोध धर्मेंद्र कुमार यादव पिता रामाशीष यादव ने किया। इसी बात को लेकर विवाद काफी बढ़ गया।
फसल काट रहे अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान 5 राउंड गोलियां दागी गयी। जिसमें एक गोली फसल काटने का विरोध कर रहे धर्मेंद्र कुमार यादव के जांघ में लग गयी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वही घायल को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल ने बताया कि मेरे चाचा की जमीन पर लगे फसल को कोई और काट रहा था। इस बात का जब उसने विरोध किया तो 5 राउंड गोली चलाई गयी। इसी दौरान उसे गोली लग गयी।
मामले को लेकर सदर एसपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि फसल काटने के विवाद में गोली बारी में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जिसका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दियारा में कटाई के समय किसानों को प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जो इस तरह की घटनाओं को होने से रोके। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इम्तियाज खान की रिपोर्ट