Bihar News: मुंगेर शहर के रेड लाइट एरिया कहे जाने वाले श्रवण बाजार में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध देह व्यापार की सूचना पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस ने रेड की। मुंगेर के श्रवण बाजार इलाके में कोतवाली थाना पुलिस ने अचानक छापेमारी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां अवैध तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में टीम ने पूरे इलाके को खंगाला। रेड के दौरान पुलिस ने वहां रह रहे लोगों के एड्रेस प्रूफ और अन्य कागजातों की गहन जांच की।
कई लोगों से पूछताछ भी की गई और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। बावजूद इसके पुलिस ने पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी, उसी के आधार पर जांच की गई है। फिलहाल कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है, लेकिन सत्यापन का काम जारी है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल जरूर है, लेकिन कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई है।