शादी की खुशियों के बीच मची चीख-पुकार: बेकाबू कार ने दो को कुचला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर बिहार के सरकारी स्कूल में एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती बिहार के सरकारी स्कूल में एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती बिहार पुलिस BPSSC प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती 2026: 33 पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित, जानें चयनित उम्मीदवारों की सूची सरकारी स्कीम में FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी मिलता है जुगाड़, जानें क्या है बेहतरीन विकल्प Bihar Crime News: BA के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प Indian Railway : ट्रेन में गुटखा-सिगरेट बेचा तो सीधे जाएंगे जेल, रेलवे ने जारी किया यह आदेश; शुरू होगा यह अभियान Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म
23-Nov-2025 07:58 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित दयाचक में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
घटना शनिवार की देर शाम की है। जब पत्नी से मोबाइल पर बात करने के दौरान युवक की कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चलिसकुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। जो बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी मायके गयी हुई थी।
पत्नी से बातचीत के दौरान कहासुनी हो गयी और गुस्से में आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मनीष से मिलने जब एक व्यक्ति पहुंचा तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि मनीष की शादी 6 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था। पत्नी बख्तियारपुर के अलीपुर गांव की रहने वाली है, 15 दिन से वो मायके में रह रही थी। जब से शादी हुआ तब से मनीष परेशान रहता था। सुसाइड के पहले उसने पत्नी से बातचीत की थी। पुलिस ने उस फोन को जब्त कर लिया है और घटना के सभी बिन्दुओं की जांच शुरू कर दी है।
घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजन दाह संस्कार के लिए शव को अपने गांव ले गये हैं। जवान बेटे के इस कदर जाने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।