ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Mar-2026 10:23 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के तारापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। वही ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना मुंगेर जिले के सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग की है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गयी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर मैदान के समीप घटी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अजय दास अपनी 24 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी के साथ बाइक से सुल्तानगंज के मिरठी गांव गए हुए थे। बताया जाता है कि दोनों वहां से किसी काम से टेटिया बंबर जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर मैदान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी जयमाला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय दास गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनोंको इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय दास को डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि अजय दास और जयमाला देवी की शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट