munger road accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में नालंदा के दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर में देर रात को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुंगेर जिले के संग्रामपुर – गंगटा मुख्य मार्ग में टेटियाबंपर थाना क्षेत्र की यह घटना है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में नालंदा निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि संग्रामपुर – गंगटा मुख्य मार्ग में टेटियाबंपर थाना क्षेत्र के पत्थरघट लोहा पुल के पास यह हादसा हुआ है। जहां देर रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार युवकों की मौत कुचले जाने से मौके पर ही हो गयी। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक ने मोटरसाइकिल में इस तरह टक्कर मारी है कि घटनास्थल पर मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए हैं।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही टेटियाबंपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।